देव दीपावली में प्रज्ज्वलित होंगे 11 लाख दीप इसमें 10 लाख मिट्टी, तो एक लाख दीये गाय के गोबर के होंगे।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

देव दीपावली में प्रज्ज्वलित होंगे 11 लाख दीप इसमें 10 लाख मिट्टी, तो एक लाख दीये गाय के गोबर के होंगे।



लखनऊ: 19 नवम्बर, 2023

 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि देव दीपावली पर काशी में गंगा घाटों पर जब दीप जगमगाते हैं तो वह छटा अद्भुत होती है। ऐसा लगता है तारे जमीन पर उतर आए हैं। इस अलौकिक छटा को देखने के लिए बड़ी संख्या में देश और विदेश से मेहमान काशी आते हैं। ये नजारा इस साल 27 नवंबर को दिखेगा। इस बार देव दीपावली पर 11 लाख दियों से घाटों को रोशन किया जाएगा। इसमें 1 लाख दिए गाय के गोबर से बने होंगे।

श्री सिंह ने बताया कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा 27 नवम्बर को पड़ रही है। इसी दिन देव दीपावली मनाई जाती है। देव दीपावली पर काशी के घाटों पर करीब 11 लाख दीप जगमगाएंगे। खास बात यह कि इसमें एक लाख दीये गाय के गोबर से बने होंगे। देव दीपावली की अद्भुत छटा देखने के लिए न केवल देश बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। इस वर्ष सात से आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। काफी संख्या में लोगों ने पहले से ही होटल आदि बुक कर लिए हैं। सरकार देव दीपावली के मौके पर पर्यटकों के लिए आतिशबाजी और लेजर शो का भी इंतजाम कर रही है। लोग इसका भी भरपूर आनंद ले सकते हैं।

वैसे काशी तो पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। जहां हर सीजन में लोग भ्रमण के लिए आते है। इस बार लोग देव दीपावली से चार-पांच दिन पहले से भ्रमण की प्लानिंग कर सकते हैं। क्योंकि 23 से गंगा महोत्सव शुरू हो रहा है। यह भव्य आयोजन 26 नवंबर तक चलेगा। इस बार दो स्टेज हैं, एक राजेंद्र प्रसाद घाट पर तो दूसरा राजघाट। राजेंद्र प्रसाद घाट पर सांसद सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता अपनी शानदा प्रस्तुति देंगे। इसी तरह राजघाट पर वाराणसी और दूसरी जगह के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि देव दीपावली को और भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जरूरत के हिसाब से लगातार तैयारियां की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies