डा0 राजेश्वर सिंह, सहारा प्रमुख सुब्रतो राय को श्रध्दा सुमन अर्पित किये
दिवाकर सिंह
लखनऊ सहारा समूह प्रमुख स्व० सुबत राय जी की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता ! स्व० राय जी को स्वर्गवासी होना देश की अपूर्णीय क्षति हुई है ।
नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः।
न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः।।
उक्त बातें डा0 राजेश्वर सिंह, भाजपा विधायक सरोजिनी नगर ने सहारा प्रमुख को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भरे मन से व्यक्त की । सुब्रत रॉय जी को अंतिम विदाई देते हुए मन भारी है, यह रिक्तता कभी पूर्ण नहीं की जा सकती।
सुब्रत रॉय जी की जिन्दादिली, उनके हौसले, उद्यमशीलता के बल पर शून्य से देश के दूसरे सबसे बड़े नियोक्ता तक का उनका सफ़र हमेशा याद किया जाता रहेगा, लखनऊ आपको हमेशा याद करेगा।
सादर नमन !!
