साइकिल यात्रा के बहाने सपा का PDA पर फोकस:9 अगस्त को प्रयागराज से शुरू होगी 'देश बचाओ- देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा..' 25 जिलों को कवर करेगी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

साइकिल यात्रा के बहाने सपा का PDA पर फोकस:9 अगस्त को प्रयागराज से शुरू होगी 'देश बचाओ- देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा..' 25 जिलों को कवर करेगी

लोकसभा चुनाव-2024 के पहले समाजवादी पार्टी PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का नारा देकर पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को साधने की तैयारी में है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के 25 जनपदों में सपा साइकिल रैली निकालने जा रही है, इस रैली का नाम “देश बचाओ-देश बनाओ साइकिल यात्रा” रखा गया है। यह रैली 9 अगस्त यानी अगस्त क्रांति दिवस के दिन प्रयागराज से शुरू हो रही है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से इसके लिए सभी 25 जनपदों के अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को पत्र भेजकर साइकिल यात्रा को सफल बनाने की बात कही गई है। प्रदेश अध्यक्ष के पत्र में स्पष्ट लिखा है कि “यह साइकिल यात्रा भाजपा द्वारा शोषित, प्रताड़ित और , PDA यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यकों की समस्याओं को सुनते हुए, उनके दर्द बांटते हुए सत्ता के विकल्प के रूप में समाजवादी विचारधारा और समाजवादी सरकार की नीतियों को नौजवानों व जनता के बीच रखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से लिखा गया है कि यह यात्रा जातिगत जनगणना की मांग एवं आरक्षण में हो रहे छेड़छाड़, किसानों के शोषण के मुद्दे को प्रमुखता से रखेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी साइकिल यात्रा
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस साइकिल यात्रा के सफल संचालन की जिम्मेदारी अभिषेक यादव को दी है।

अभिषेक को पिछले सप्ताह ही सपा लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान अभिषेक ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशन में हम लोग प्रयागराज से 9 अगस्त को साइकिल यात्रा रवाना करने जा रहे हैं। इसमें सरकार की जनविरोधी नीतियों के साथ साथ उनकी समस्याएं भी सुनी जाएगी। यह यात्रा, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र व तहसील क्षेत्रों में पहुंचेगी।

यह 25 जनपद, जहां जाएगी साइकिल यात्रा

यह यात्रा प्रयागराज के साथ साथ कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुरख् आंबेडकरनगर, फैजाबाद, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, बाराबंकी एवं लखनऊ जनपदों में भी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies