प्रयागराज : हंडिया के पास रेलवे पटरी पर तीन शव मिलने से सनसनी, हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज : हंडिया के पास रेलवे पटरी पर तीन शव मिलने से सनसनी, हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका

 


प्रयागराज,हंडिया: हंडिया थाना क्षेत्र के आसेपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जाहिर की जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने युवक की तो शिनाख्त कर ली है, लेकिन महिलाओं की पहचान नहीं हो पा रही है। हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद स्थित आसेपुर गांव में शनिवार को सुबह रेलवे ट्रैक पर दो महिलाओं और एक युवक का शव पड़ा मिला। सुबह उधर से गुजर रहे लोगों की नजर जब पड़ी तो वह सन्न रह गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जब पहचान शुरू की तो युवक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान जमशेदपुर झारखंड के रूप में हुई। 

युवक का नाम अरुण यादव बताया जा रहा है। घरवालों ने शव की पहचान की। महिलाओं के शवों के बारे में वह कुछ जानकारी नहीं दे पाए। महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कल भी एक युवक का मिला था शव
 
हंडिया थाना क्षेत्र के जबराडीह गांव के सामने शुक्रवार को भी सुबह रेलवे ट्रैक के बगल झाड़ी में एक शव पाया गया था। उसकी पहचान जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर दरभंगा बिहार निवासी इफ्तेखार अहमद के रूप में की गई थी। उसकी जेब से रेलवे के दो टिकट मिलने थे। सामान्य श्रेणी के दो रेलवे टिकट दरभंगा से शिवाजी टर्मिनस मुंबई के लिए जारी किया गया था। दूसरे दिन शनिवार को फिर तीन तीन शव मिलने से दो दिन में रेलवे पटरी के पास कुल चार शव मिल चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies