दरोगा को जूतों से मारने के धमकी: कार्यवाही की मांग
लखनऊ आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने 30 सेकंड की एक टेलिफोनिक बातचीत में पुलिस के एक दरोगा को गाली गलौज और धमकी देने के मामले में एफआईआर की मांग की है.
इस बातचीत में पहले व्यक्ति किसी अवस्थी जी को कह रहे हैं कि समुद्र श्रीवास्तव को हाकम सिंह नामक दरोगा उठा के ले गए हैं, उन्हे तुरंत रोक दिया जाए नहीं तो दरोगा की जूतों से पिटाई की जाएगी. साथ ही दरोगा के लिए अपशब्दों का प्रयोग भी दिया गया है. पहले व्यक्ति यह भी कह रहे हैं कि भले उन्हें जेल भेज दिया जाए लेकिन वह हाकम सिंह को जूतों से मारेंगे ।
दरोगा को जूतों से मारने की धमकी
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्हें दी गई सूचना के अनुसार बातचीत कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक और इंस्पेक्टर कोतवाली कन्नौज अजय अवस्थी की बताई गई है. उन्होंने स्वयं भी सुब्रत पाठक के पूर्व से उपलब्ध वीडियो से इस आवाज को मिलाई तो प्रथमदृष्टया आवाज मेल खाती दिखती है.
पूर्व में भी सुब्रत पाठक पर मंडी पुलिस चौकी में घुसकर पुलिसवालों की पिटाई किए जाने के संबंध में आरोप लगे थे, जिस संबंध में कोतवाली कन्नौज में एफआईआर दर्ज है किंतु अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है.
अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी सहित अन्य अफसरों को शिकायत भेजकर इस संबंध में अविलंब कार्यवाही की मांग की है ।
