मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

 


मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।


मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कार्यालय स्थित गांधी सभागार में संपन्न हुई जिसमें 11 विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।


 सर्वप्रथम सेतु निगम द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा की गई एवं सेतु बनाने में आ रही समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इसमें फाफामऊ से पडिला होते हुए कमला नगर मार्ग पर 40 नंबर गोमती के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे उपर गामी सेतु, फाफामऊ से शांतिपुरम गोहरी होते हुए सोरांव मार्ग रेलवे क्रॉसिंग संख्या 1सी/2 टी पर बनाए जा रहे उपर गामी सेतु तथा आईआरटी चौराहे, लल्ला चुंगी रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे उपर गामी सेतु सम्मिलित रहे।


बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही 14 परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई जिसमें विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण जैसे काम सम्मिलित रहे। मंडलायुक्त ने सड़क वार समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति धीमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई एवं मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को अपने स्तर पर समीक्षा कर कार्यों की अपेक्षित

प्रगति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, नगर निगम तथा अन्य विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।


बैठक में मंडल आयुक्त को यह भी अवगत कराया गया की मेला अधिकारी, कुंभ मेला, श्री विजय किरण आनद के स्तर पर प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट यूनिट के आबद्धीकरण हेतु बैठक कराई जा चुकी है जिसमें अर्नेस्ट एण्ड यंग एव के0पी0एम0जी0 द्वारा तकनीकी प्रस्तुतीकरण किया गया था। साथ ही ग्रीनरी विकसित किये जाने हेतु वन विभाग के साथ प्रयागराज विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग व नगर निगम के अधिकारियों की भी बैठक कराई जा चुकी है।


बैठक के पश्चात मंडलायुक्त ने फाफामऊ से पडिला होते हुए कमला नगर मार्ग पर 40 नंबर गोमती के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे उपर गामी सेतु के कार्यों का निरीक्षण किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies