जिलाधिकरी ने अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकरी ने अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

प्रशासनिक अधिकारी/विशेष कार्याधिकारी श्री अखिलेश श्रीवास्तव हुए सेवानिवृत्त

जिलाधिकरी ने अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

      श्री अखिलेश श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी/विशेष कार्याधिकारी, जिलाधिकारी सोमवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत 31 जुलाई, 2023 को सेवानिवृत्त हुए। श्री श्रीवास्तव कुल 35 वर्ष 08 माह 21 दिन तक सेवा में रहे। संगम सभागार में आयोजित विदाई समारोह में जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री सहित अन्य अधिकारियों ने माला पहनाकर उनकों भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ रहने की शुभकामना दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अंगवस्त्र, मोमेण्टो एवं सराहनीय सेवाकाल सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।    
      इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विदाई समारोह में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी। कहा कि विशेष कार्याधिकारी, जिलाधिकारी का पद बड़ी ही जिम्मेदारी का पद होता है और इस पद के लिए बहुत ही भरोसेमंद, मेहनती, कुशल एवं काबिल व्यक्ति को ही जिम्मेदारी सौंपी जाती है, आपने इस जिम्मेदारी को लम्बे समय तक बखूबी निभाया है। आप हमारे पहले भी कई जिलाधिकारियों के विशेष कार्याधिकारी रह चुके है, जो यह साबित करता है कि आपने यह भरोसा अपनी मेहनत, धैर्य और ईमानदारी से प्राप्त किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री प्रदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज, नगर मजिस्टेªट श्री सत्यप्रिय सिंह ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ्य रहने की कामना की। इस अवसर पर श्री अखिलेश श्रीवास्तव के परिवारजनों के अलावा कलेक्टेªट परिसर के काफी संख्या में अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies