सहारनपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने गैस एजेंसी के कैशियर से दो लाख 80 हजार रुपये लूटे
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सहारनपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने गैस एजेंसी के कैशियर से दो लाख 80 हजार रुपये लूटे

 


सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारान में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिन दहाडे़ कसबे के अति व्यस्त रामपुर मेन बाजार में स्थित भारत गैस एजेंसी के कैशियर से 280000 रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए।


दोपहर बाद पौने चार बजे गैस एजेंसी के कैशियर पल्लव शर्मा और मुकुल सैनी दिन भर की बिक्री का कैश गिनने के बाद मिलान कर रहे थे कि इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे। उन्हांने तमंचे से आतंकित करते हुए नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने सीसीटीवी की डीवीआर निकाली और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक पर बैठ कर फरार हो गए।


दिन दहाडे़ लूट की घटना से व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा और कुछ देर बाद ही एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक भी मौके पर पहुंचे।

पीड़ित कैशियर ने बताया कि एक बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था जबकि दूसरे ने अपना चेहरा कपडे़ से ढक रखा था। वारदात के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान और बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर जुट गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies