लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित ₹ 50 करोड़ से अधिक लागत की उच्च शिक्षा की परियोजनाओं का किया गया प्रस्तुतीकरण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित ₹ 50 करोड़ से अधिक लागत की उच्च शिक्षा की परियोजनाओं का किया गया प्रस्तुतीकरण


लखनऊ। मुख्य सचिव 
 दुर्गा शंकर मिश्र के समक्ष उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित ₹ 50 करोड़ से अधिक लागत की उच्च शिक्षा की परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया।
       अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि सहारनपुर में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय और बलिया में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य मानक एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाये। जिस विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, उनमें गति लाकर निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण कराने के प्रयास सुनिश्चित किये जायें। यदि निर्माण किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय व सहयोग कर समाधान करा लिया जाये।
        बैठक में बताया गया कि मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय-सहारनपुर तथा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय-अलीगढ़ परियोजना के माइक्रो प्लान के अनुसार परियोजना पूर्ण होने की संभावित तिथि 30 सितम्बर, 2023 है। इसी प्रकार महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय-आजमगढ़ परियोजना पूर्ण होने की संभावित तिथि 31 अक्टूबर, 2023 तथा जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय-बलिया परियोजना के पूर्ण होने की संभावित तिथि 21 अगस्त, 2023 है।
         बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies