मुख्य सचिव ने उ0प्र0 सचिवालय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले 31 अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके सेवानैवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित आदेशों का किया वितरण।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य सचिव ने उ0प्र0 सचिवालय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले 31 अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके सेवानैवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित आदेशों का किया वितरण।


दिनांक: 31 जुलाई, 2023

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने उ0प्र0 सचिवालय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले 31 अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके सेवानैवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित आदेशों का वितरण किया।
        अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने श्रावण माह के पवित्र माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनायें एवं उनके जीवन की नई पारी हेतु मंगलकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं हैं। पूर्व निर्धारित सेवानिवृत्ति जीवन की दूसरी यात्रा का नया प्रारम्भ है। हमारे जीवन में बदलाव सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जीवन का यह अटल सत्य है कि जिसका प्रारम्भ हुआ है, उसका अंत भी सुनिश्चित है, किंतु वहीं एक नई यात्रा शुरु हो जाती है। यही हमारी सनातन संस्कृति है।
         उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिये कर्म करना आवश्यक है। कर्म करने से हमारा चित्त और शरीर चैतन्य अवस्था में रहेगा। सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के पास शासकीय सेवा में कार्य करने का अच्छा अनुभव होता है। अभी तक पदनाम के बंधन से बंधे हुये थे, अब उन बंधनों से मुक्त हो गये हैं। अपने अनुभवों का इस्तेमाल समाज की बेहतरी के लिये करना चाहिये। अपने आस-पास, गांव, शहर व समाज में परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिये। जब तक रहें स्वस्थ रहें और समाज के लिये उपयोगी बने रहें।
        उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के उपरान्त अपने देयकों के भुगतान के लिये कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिये सभी विभागों को कार्मिको को सेवानिवृत्त होने के समय समस्त देयकों का भुगतान करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में आज सचिवालय प्रशासन से सेवानिवृत्त होने वाले 31 कार्मिकों को सेवानैवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित आदेशों का वितरण किया जा रहा है। यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को सेवानिवृत्त होने के समय देयकों के भुगतान के आदेश के साथ उ0प्र0 सरकार के लोगों का प्रतीक चिन्ह भी दिया जाये। सभी विभागों में भी माह के अन्तिम दिन इस तरह का कार्यक्रम होने चाहिये। सेवानिवृत्त होने के समय कार्मिकों को समस्त देयकों का भुगतान हो जाये इसके लिये पोर्टल विकसित करने का उन्होंने सुझाव दिया।
सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों में 03 विशेष सचिव, 01 संयुक्त सचिव, 03 उपसचिव, 01 अनुसचिव, 09 अनुभाग अधिकारी, 04 निजी सचिव, 04 समीक्षा अधिकारी, 01 सहायक समीक्षा अधिकारी, 01 अग्निशमन अधिकारी, 04 अनुसेवक शामिल हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन के0रवीन्द्र नायक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies