एकेटीयू के फार्मेसी छात्रों ने सीडीआरआई का किया भ्रमण।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

एकेटीयू के फार्मेसी छात्रों ने सीडीआरआई का किया भ्रमण।


लखनऊ: 24 जून, 2023

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के छात्र-छात्राओं का दल माननीय कुलपति प्रोफ़ेसर जे पी पाण्डेय के दिशानिर्देशन में सीडीआरआई पहुंचा। इस दौरान छात्रों ने संस्थान में चल रहे शोध कार्यों के बारे में जाना। औषधि के क्षेत्र में चुनौतियां और अवसर के बारे में संस्थान के वैज्ञानिकों से चर्चा की। सीडीआरआई के वैज्ञानिक डॉ संजीव यादव ने सीएसआईआर-सीडीआरआई का परिचय एवं ’’औषधि अनुसंधान के क्षेत्र में अवसर और चुनौतियाँ’’ विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि औषधि अनुसंधान समय के साथ तेजी से बदल रहा है हमें समाज की जरूरतों के हिसाब से शोध करना पड़ता है। बताया कि इस क्षेत्र में अवसर की बहुत संभावनाएं हैं। जरूरत है खुद में बेहतर करने की। छात्रों ने उनसे फार्मेसी से जुड़े कई सवाल भी पूछे। इसके बाद टीम ने वैज्ञानिकों के साथ संवाद एवं फार्मास्यूटिक्स, सैफ विभाग, फार्माकॉलॉजी विभाग और फार्माकोकाइनेटिक्स विभाग की प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया। फ़ार्मेसी संकाय प्रमुख डॉक्टर आकाश वेद और डा॰ संजीव यादव के मध्य विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए सीडीआरआई द्वारा शैक्षिक एवं अनुसंधान गतिविधियों में साथ मिलकर काम करने की सहमति व्यक्त की गई। इस अवसर पर फ़ार्मेसी के शिक्षक डा॰ जयवीर सिंह, प्रिया आर्य, नीलकण्ठ मनी पुजारी, विकास चौधरी एवं अंजली रघुवंशी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies