अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित सिकिया गांव के पास शनिवार को देर रात कार के टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। थाना क्षेत्र के भरुहिया गांव निवासी लक्ष्मन सिंह (53) पुत्र रामखेलावन सिंह शनिवार की शाम अपने साइकिल से नरायनपुर बाजार कुछ आवश्यक कार्य से गए थे। देर रात घर लौटते समय वे सिकिया गांव के पास पहुंचे थे कि वाराणसी की तरफ से सोनभद्र की ओर जा रहे तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में लक्ष्मन की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्ष्मन से एक पुत्री है, जिसकी शादी हो चुकी है। साथ ही एक पुत्र है, जिसकी शादी ॉअभी नहीं हुई है। लक्ष्मन के पुत्र राकेश कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष अदलहाट विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि कार के टक्कर से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
.jpg)