ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराने के बाद नीचे गिरा ट्रक, चालक की मौत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराने के बाद नीचे गिरा ट्रक, चालक की मौत

 


मिर्जापुरमिर्जापुर की ओर से मध्य प्रदेश जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर लालगंज के पतुलकी गांव के सामने ओवरब्रिज के डिवाइडर पर चढ़ गया। फिर ओवरब्रिज के बीच से नीचे सड़क पर आ गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। रीवा जिले (मध्य प्रदेश) के कैलाशपुर गांव के निवासी दिनेश कुमार (37) वर्ष गाजीपुर से खाली ट्रक लेकर पिपराही जा रहे थे। लालगंज के पतुलकी गांव के सामने ओवर ब्रिज पर ट्रक अनियंत्रित हो गया। डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के अंदर से नीचे की तरफ झूल गया। ट्रक से रेलिंग टूटने की इतनी जोरदार आवाज थी कि राहगीरों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सुबह के समय टहल रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल ट्रक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दिया और शव को कब्जे में लिया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies