ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार अनुदेशक की मौत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार अनुदेशक की मौत

 


मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसही के पास सोमवार को सुबह आईटीआई काॅलेज जाने के दौरान ट्रक ने स्कूटी सवार अनुदेशक को कुचल दिया। हादसे में स्कूटी सवार अनुदेशक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी सवार की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर पिपराहिया गांव निवासी मनोज कुमार (37) पुत्र अक्षय कुमार गैपुरा स्थित राजकीय आईटीआई काॅलेज में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थे। वे वर्ष 2016 में आईटीआई काॅलेज में अनुदेशक के पद पर नियुक्त हुए थे। प्रतिदिन वे स्कूटी से काॅलेज जाते थे। सोमवार को सुबह वे स्कूटी लेकर काॅलेज जाने के लिए निकले थे। रास्ते में कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसही के पास सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। इस हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनोज कुमार दो भाइयों में बड़े थे। उनसे एक पुत्र और एक पुत्री हैं। कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी ने बताया ट्रक के कुचलकर स्कूटी सवार की मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies