मिर्जापुर,जमुई। चुनार थाना क्षेत्र के बरेवां गांव में सोमवार को सुबह आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। झारखंड के रांची जिले के लहरदंगा निवासी 35 वर्षीय सोनू बरेवां दुर्गा ईंट भट्ठा के पास सोमवार को सुबह आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
.jpg)