मुकेश शुक्ला बने उत्तर प्रदेश स्कूल वॉलीबाल टीम के कोच.
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुकेश शुक्ला बने उत्तर प्रदेश स्कूल वॉलीबाल टीम के कोच.


प्रयागराज के बेसिक शिक्षा विभाग में है कार्यरत। इससे पहले उतर प्रदेश की विद्यालयीय टीम के सलेक्टर भी रहे है।◆

मेजा: जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी मुकेश शुक्ला को उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा अंडर-19 बालकों की प्रदेशीय स्कूल वॉलीबाल टीम का चीफ कोच बनाया गया है। आगामी 10 से 13 जून 2023 तक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित " 66वीं स्कूल नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप-2022-23 " में प्रयागराज के मुकेश शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उत्तर प्रदेश स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुकेश शुक्ला ने खेल विशेषज्ञ के रूप में एन.आई.एस.कोच का कोर्स किया है। साथ ही साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर (FIVB) फेडरेशन आफ इंटरनेशनल डी वॉलीबाल के लेवल-1 अंतरराष्ट्रीय कोच व वॉलीबाल के रेफ़री भी है। विदित हो कि गत माह 27 मई से 1 जून तक वेस्ट बंगाल,कोलकाता में संपन्न हुई सबजूनियर बालकों की राष्ट्रीय वालीबाल चैम्पियनशिप में प्रयागराज जिले के मुकेश शुक्ला ने अंडर-16 बालकों की टीम कोच की भूमिका अदा की थी। परिणाम स्वरूप उत्तर प्रदेश ने गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय विजेता होने का गौरव प्राप्त किया था। प्रयागराज के मुकेश शुक्ला को फिर से उत्तर प्रदेश राज्य की टीम का कोच बनाए जाने पर जिला वालीबाल संघ के पदाधिकारियों व जनपद के खिलाड़ियों तथा शिक्षकों में हर्ष की लहर है। जिसके लिए मुख्य रूप से अभिषेक तिवारी अधिवक्ता उच्च न्यायालय व राज्य विधि अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार, सुशील मिश्रा अधिवक्ता उच्च न्यायालय, आशीष मिश्रा मुन्ना भैया, ई.नित्यानंद उपाध्याय, प्रो.डॉ.पवन पचौरी क्रीड़ा सचिव रज्जू भैया विश्वविद्यालय, विनोद शुक्ला, मनीष तिवारी, मुचकुंद मिश्रा अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, डॉ.जे.पी.शर्मा सचिव जिला खो-खो संघ प्रयागराज, दिवाकर दत्त मिश्रा, सुनील शुक्ला, राजेश मिश्रा, रोहित त्रिपाठी, अजीत मिश्रा, बृजेश शुक्ला, रामसागर मिश्रा, विमलेश यादव, प्रीतम दास, संदीप पांडेय, रामराज तिवारी, राजेश कोलहा, अजीत सिंह, हरिकेश त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, संतोष दुबे, साकेत तिवारी, चंद्रमोहन राव, अशोक यादव, अर्जुन सिंह व डॉ.संजय त्रिपाठी आदि ने अपनी शुभकामनाओं के साथ बधाइयां देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies