मिर्जापुर में गरजे डिप्टी सीएम: 'जिस अमेरिका ने PM Modi को वीजा देने से इनकार किया, वह आज ऑटोग्राफ ले रहा है'
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मिर्जापुर में गरजे डिप्टी सीएम: 'जिस अमेरिका ने PM Modi को वीजा देने से इनकार किया, वह आज ऑटोग्राफ ले रहा है'

 


मिर्जापुरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मिर्जापुर पहुंचे है। डिप्टी सीएम ने विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन किया और मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मिर्जापुर में सात मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, '2024 में मोदी को पहले से ज्यादा सीटों से जीता कर प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि यह मोदी का ही प्रभाव है जिसके चलते जिस अमेरिका ने कभी उनको वीजा देने से मना कर दिया था। आज उसके राष्ट्रपति कहते हैं कि मोदी जी आपका ऑटोग्राफ लेना है। उपमुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया।

कहा कि यह 56 इंच के सीने का ही कमाल है कि मोदी ने पूरे विश्व में स्वदेशी टीकाकरण को लोगों की सहायता के लिए पहुंचाया। अपने देश के 220 करोड़ लोगों तक टीका का डोज दिया। हर जगह उन्होंने अपनी क्षमता सिद्ध की। जो देश हमको आंख दिखाता है, उसके घर में घुसकर हम सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी का बूथ स्तर तक का संगठन तो बनाते ही हैं। अब मोर्चा का भी बूथ स्तर तक संगठन बनाएं। जिससे 2024 में पार्टी को भारी बहुमत मिले।'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies