भव्यता के साथ मनाया जा रहा नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

भव्यता के साथ मनाया जा रहा नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


हजारों से ज्यादा लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर किया योगा

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
  राम की पैड़ी अयोध्या में नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। जिले के 5 प्रमुख स्थानों पर 5 हजार से ज्यादा लोगो ने सामूहिक योगा किया। इसके अलावा मठ-मंदिरों और पार्कों में भी लोगों ने योगा किया। इस कार्यक्रम को लेकर अयोध्या धाम सहित पूरे जिले में उत्सव का माहौल बना हुआ है।
        योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह, विशिष्ट अतिथ महापौर नगर निगम महंत गिरीश पति त्रिपाठी व विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता रहे। मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, पुलिस
 उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी योग कर रहे हैं। इसके अलावा बीकापुर सीएससी में चिकित्सकों तथा कर्मियों ने योग दिवस के अवसर पर योगा किया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन व निर्देशन में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अयोध्या मे *विश्व योग दिवस* के अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ शशिकांत यादव , वैज्ञानिक एवं फसल अनुसंधान केंद्र मसौधा के समस्त वैज्ञानिक,कर्मचारी व कृषकों के मध्य योगा कार्यक्रम संपन्न करवाया गया । जिसमें योग के विभिन्न आसनों का योगाभ्यास किया गया किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies