मुख्य सचिव ने पीएमजेवीके के अन्तर्गत निर्माणाधीन डिग्री कॉलेजों की प्रगति की समीक्षा की।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य सचिव ने पीएमजेवीके के अन्तर्गत निर्माणाधीन डिग्री कॉलेजों की प्रगति की समीक्षा की।


लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के अन्तर्गत निर्माणाधीन डिग्री कॉलेजों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में स्वार टांडा (जनपद रामपुर) और नजीबाबाद (जनपद बिजनौर) में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज को संचालन हेतु उच्च शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने की संस्तुति प्रदान की गई।
          बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत 19 डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। एक डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य 75-90 प्रतिशत, 7 डिग्री कॉलेज का कार्य 50-75 प्रतिशत, 10 डिग्री कॉलेज का कार्य 25-50 प्रतिशत के मध्य में है तथा अवशेष 01 के कार्य की प्रगति 25 प्रतिशत है। उक्त 19 डिग्री कॉलेज को निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरान्त उच्च शिक्षा विभाग द्वारा टेकओवर कर संचालित करने की सहमति प्रदान की जा चुकी है।
          उक्त डिग्री कॉलेज लहरपुर (सीतापुर), हरड़ फतेहपुर (शामली), एत्माद सरायं (बुलन्दशहर), राजपुर (गाज़ियाबाद), जानी खुर्द (मेरठ), पटना खास (संत कबीर नगर), उन्नाव, फूलपुर (आजमगढ़), घुघुलपुर (बलरामपुर), एत्यिाबाद मेहंदीपुर (गौतमबुद्धनगर), मेहरौली (मेरठ), बाली (मेरठ), संडवा चंदिका पूरबगांव (प्रतापगढ़), राजपुर छजपुर (मुजफ्फरनगर), ऊन के ओदरी (शामली), गाबी महुवां (प्रतापगढ़), धरौती खुर्द, लोनी (गाज़ियाबाद), बरेली व दनकौर (गौतमबुद्ध नगर) में बनाये जा रहे हैं, जिनके लिये 16258.80 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं।
          उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने व प्रदेश के अन्य हिस्सों के समान इनके क्षेत्रों में असंतुलन कम करने के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कराया जाता है।
          बैठक में अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण मोनिका एस0 गर्ग, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण जे0रीभा समेत अन्य सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies