राम कृष्ण सेवा फाउन्डेशन का लोगों का हुआ लोकार्पण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राम कृष्ण सेवा फाउन्डेशन का लोगों का हुआ लोकार्पण


लोगो संस्था का दिव्य दर्पण... रामानंद जी महाराज

मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

 जिले में रक्तदान के लिए चर्चित संस्था राम कृष्ण सेवा फाउन्डेशन का प्रतीक चिन्ह (लोगों) का लोकार्पण अयोध्या धाम स्थित परम हंस आश्रम के सभागार में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री श्री १००८ श्री रामानंद जी महाराज जी ने लोगो का लोकार्पण करते हुए कहा कि लोगो एक ऐसा दिव्य दर्पण होता है जिसमें संस्था के कार्य और उद्देश्य की झलक साफ दिखाई देती है।
परम हंस आश्रम के महंत राम उजागर दास जी महाराज जी ने कहा लोगो संस्था की विशिष्ट पहचान होती है और लोग रक्तदान के लिए प्रेरित हो, जिससे लोगो सार्थकता बनी रहें। अध्यक्षता राम शरण दास जी महाराज जी ने किया।
इस मौके पर अन्नपूर्णा रसोई के प्रबंधक व समाजसेवी राजेश चौबे ने कहा देश रक्तदान के मामले में आत्मनिर्भर हो, संस्था इसी उद्देश्य को लेकर कार्य में लगी हुई है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश गुप्त ने कहा कि जरूरतमंद लोग संस्था से संपर्क करके बिना किसी शर्त के ब्लड प्राप्त कर सकते है।
इस मौके पर संस्था का विस्तार भी किया गया जिसमें आकाश सिंह, विजय वर्मा, शशि रावत, इंद्र प्रीत सिंह बेदी, और मिन्हाज सुगरा जी को सर्व सम्मत से संस्था का पदाधिकारी नामित किया गया और वही गोसाईगंज कस्बे के प्रख्यात उद्यमी मुन्ना गुप्ता को अन्नपूर्णा रसोई का महामंत्री मनोनीत किया गया।
इस मौके पर अधिवक्ता प्रदीप गुप्ता जी, सुरेंद्र उपाध्याय, श्रीचंद्र तिवारी, डॉ तेज भान मिश्र,देवेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र पांडेय, साधना पुष्कर, खिलाड़ी यशस्वी राणा पुष्कर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies