अयोध्या में फिल्म संकटमोचन हनुमान एवं लवयात्री की शूटिंग का एक साथ शुभारंभ
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अयोध्या में फिल्म संकटमोचन हनुमान एवं लवयात्री की शूटिंग का एक साथ शुभारंभ

मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
 उत्तर प्रदेश की जानी-मानी स्क्रीन वितरण कंपनी जिया इनफोकस फिल्म कंपनी एवं किलोवॉल्टज की फिल्म संकटमोचन हनुमान एवं लवयात्री का आज भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में मुख्य अतिथि आचार्य सत्येंद्र दास महाराज के कर कमलों द्वारा क्लैप देकर फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया गया। फिल्म चर्चित स्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ मुख्य कलाकार के रूप में अभिनव तिवारी, रक्षा गुप्ता,शिवानी गुप्ता,श्वेता झा, समर्थ चतुर्वेदी, मीर सरवर, अनिल रस्तोगी, जनार्दन पांडे ,ज्योति कलश, रीना रानी, कृष्णा यादव, रश्मि पाठक, शरदराज सिंह एवं अन्य स्थानीय कलाकार अभिनय करते हुए नजर आए। इस फिल्म के निर्माता धीरेंद्र एम त्रिपाठी एवं अभिषेक श्रीवास्तव है, 
इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर चंदन कन्हैया उपाध्याय कर रहे हैं । वहीं फिल्म संकट मोचन हनुमान को राजेश पांडे एवं लवयात्री को मनोज पांडे ने लिखा है । संगीत ओम झा का है वही फिल्म का फिल्मांकन साउथ एवं बॉलीवुड के मशहूर डीओपी महेश वेंकेट कर रहें है। प्रेस वार्ता के दौरान इस फिल्म के निर्माता धीरेंद्र त्रिपाठी व अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों फिल्में कहानी के अनुसार परिपूर्ण बनाई जाएगी। साथ ही इस फिल्म का बजट पर विशेष ध्यान रखा गया है ,जिससे फिल्म का कोई भी पक्ष कमजोर ना हो। क्योंकि उत्तर प्रदेश में बनाई जा रही फिल्म बॉलीवुड फिल्म की समानांतर अपनी पहचान बना सके। फिल्म के निर्देशक चंदन कन्हैया उपाध्याय ने बताया कि यह फिल्म पूरी लगन एवं मेहनत से बनाई जा रही है । मैं इस फिल्म के निर्माता धीरेंद्र एम त्रिपाठी एवं अभिषेक श्रीवास्तव का विशेष आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर सौंपी। चंदन उपाध्याय चर्चित निर्देशक हैं, जिन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है, और उन फिल्मों को दर्शकों ने काफी सराहा है और सुपरहिट हुई है। इस फिल्म के जन सम्पर्क अधिकारी अरविंद मौर्या है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies