फ़िल्म राममंदिर लीगल केस की प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र त्रिपाठी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

फ़िल्म राममंदिर लीगल केस की प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र त्रिपाठी

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

 फिल्म राममंदिर के लीगल केश में वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी राममंदिर आंदोलन में सीबीआई कोर्ट में दी गयी गवाही व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 1991 में राम लला के दरबार मे लिए गए संकल्प कथा की रियल कहानी इस फ़िल्म में अपने किरदार के माध्यम से देश दुनियां के दर्शकों को बताएंगें जानेमाने फिल्मो के प्रख्यात हास्य फ़िल्म अभिनेता स्व राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव के द्वारा फ्लाइंग ड्रीम्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले राममंदिर आंदोलन पर एक डाक्यूमेंट्री फ़िल्म अयोध्या राम मंदिर लीगल केश पर राममंदिर के रियल हीरो रहे आंदोलन कारियों पर फ़िल्म निर्माण चल रहा है इस फ़िल्म की शूटिंग जानकीघाट बड़ा स्थान सरयू नदी, राम की पैड़ी, 
सूर्य कुंड, गुप्तारघाट, कनक भवन, दशरथ महल, बाल्मीकि भवन आदि स्थानों पर चल रही है इस फ़िल्म में रसिक पीठाधीश्वर महन्थ जनमेजय शरण महराज श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास शास्त्री निर्मोही अखाड़े के श्रीमहंत दिनेन्द्र दास बड़ा भक्तमाल के श्रीमहंत अवधेश दास दिगम्बर अखाड़े के श्रीमहंत सुरेश दास पूर्व सांसद डॉ राम विलास वेदांती बाबरी मस्जिद के मुख्य मुद्दई रहे इकबाल अंसारी सहित प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी हिंदूवादी नेता सन्तोष दुबे का रियल किरदार दिखाया जा रहा है इस फ़िल्म में राममंदिर आंदोलन का कोर्ट कचहरी का कानूनी पहलुओं पर विशेष आकर्षण की शूटिंग चल रही है जिसमे वर्ष 1990 गोलीकांड व 6 दिसंबर1992 की ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र है साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा रामलला के दरबार मे किया गया 1991 संकल्प कथा का भी चित्रण किया जा रहा है इस फ़िल्म के डायरेक्टर कुशल श्रीवास्तव व प्रोड्यूसर अंतरा श्रीवास्तव व सहायक प्रोड्यूसर शाहफाह्द खान आदि दिन रात फ़िल्म बनाने में उनकी पूरी टीम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies