30 जून, 2023 को राजकीय आई0टी0आई0 अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

30 जून, 2023 को राजकीय आई0टी0आई0 अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन।


लखनऊ: दिनांक: 28 जून, 2023
30 जून, 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सुजुकी मोटर्स सहित 28 प्रतिष्ठित कम्पनियाँ प्रतिभाग करेंगी।
एम0 ए0 खाँ, ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट ऑफिसर ने बताया कि जो मात्र केवल हाईस्कूल/केवल इण्टरमीडिएट/केवल आई0टी0आई0/केवल कौशल विकास/केवल स्नातक/केवल डिप्लोमा/बी0टेक0 कर चुके अभ्यर्थी विभिन्न कम्पनियों में नौकरी के पात्र होंगे। आयुसीमा 18 से 40 वर्ष एवं वेतन 12000 से 22500 रूपये प्रतिमाह, पी0एफ0, ई0एस0आई0सी0 कैन्टीन एवं अन्य सुविधाएं कम्पनी द्वारा दिया जायेगा। मेले में पुरूष/महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। कम्पनियों कुल लगभग 4473 पदों पर चयन किया जायेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून, 2023 को अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ प्रातः 10ः00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ परिसर में उपस्थित होकर सेवायोजित हो सकते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies