त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनपद बलिया हेतु,170.83 लाख रूपये मंजूर।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनपद बलिया हेतु,170.83 लाख रूपये मंजूर।


लखनऊ: दिनांक: 28 जून, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनपद बलिया के बांसडीह में सड़क निर्माण से सम्बंधित कार्यों हेतु 170.83 लाख रूपये मंजूर किये हैं। इस कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कार्यदायी संस्था होगी। मंजूर की गयी धनराशि जिलाधिकारी, बलिया के निवर्तन पर रखी गयी है।
नियोजन विभाग ने इस सम्बंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार मंजूर की गयी धनराशि का उपयोग उसी प्रयोजन के लिए किया जायेगा जिसके निमित्त मंजूर की गयी है तथा किसी अन्य प्रयोजन के लिए नहीं किया जायेगा एवं व्यय मंजूर धनराशि तक सीमित रखा जायेगा। कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इस हेतु राज्य सरकार, केन्द्र सरकार अथवा किसी अन्य óोत से धनराशि मंजूर नहीं हुई है और न ही यह कार्य किसी अन्य परियोजना/योजना के अन्तर्गत अनुमोदित कार्य योजना में सम्मिलित है। समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियांे एवं पर्यावरणीय क्लियरेन्स नियमानुसार सक्षम स्तर से प्राप्त करके निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies