थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या पुलिस ने हत्या के प्रयास मे वांछित 04 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या पुलिस ने हत्या के प्रयास मे वांछित 04 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
 श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या श्री मुनिराज जी के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान अपराध एवं अपराधियों तथा रोकथाम जुर्म जरायम व वाछिंत अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियानों के विरुद्ध श्रीमान अतुल कुमार सोनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी क्षेत्राधिकारी रुदौली महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर ग्राम शुकुल का पुरवा मे पुरानी रंजिश को लेकर दिनांक 17.06.23 को मारपीट व गोलीबारी की घटना मे पंजीकृत मु0अ0स0 79/2023 धारा 147/323/307/34 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 1.करुणा सिन्धु शुक्ला पुत्र विक्रमाजीत शुक्ला 2.तनवीर उर्फ सोनू शुक्ला पुत्र कृपा सिन्धु शुक्ला 3.रनवीर उर्फ ईशू शुक्ला पुत्र कृपा सिन्धु शुक्ला 4. करुण सिन्धु शुक्ला की पुत्री समस्त नि0गण ग्राम शुकुल का पुरवा मजरे बिहारा थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या अभियुक्तगणो को आज दिनांक 21.06.2023 को प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर तिराहा मजरे सैमसी के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया । अभियुक्त करुणा की पुत्री के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त एक अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1.करुणा सिन्धु शुक्ला पुत्र विक्रमाजीत शुक्ला 
2.तनवीर उर्फ सोनू शुक्ला पुत्र कृपा सिन्धु शुक्ला 
3.रनवीर उर्फ ईशू शुक्ला पुत्र कृपा सिन्धु शुक्ला
4.करुण सिन्धु शुक्ला की पुत्री समस्त नि0गण ग्राम शुकुल का पुरवा मजरे बिहारा थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या
बरामदगीः-
अभियुक्त करूण की पुत्री की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त एक अदद देशी तंमचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर 
गिरफ्तारकर्ता टीम-
1.उ0नि0 श्री थीरेन्द्र कुमार आजाद थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या 
1.हे0का0 भूपेश कुमार सिंह थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या
2. का0 आकाश थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या
3. का0 मनोज कुमार थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या
4. म0आ0 शिवांशी थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies