सात बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सात बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान


छोटे बच्चे की बीमारी को लेकर तनावग्रस्त रहती थी

 मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
 इनायतनगर क्षेत्र के रौना पूरे नोखई मिश्र में सात बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे पूरा गांव में सन्नाटा छा गया है।
             ग्राम पंचायत हरीरामपुर के राजस्व गांव रौना पूरे नोखई मिश्र में 6 पुत्रों और 1पुत्री की मां संतोष कुमारी पत्नी रामधीरज कोरी उम्र 37 वर्षीय ने घर के अन्दर लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि संतोष कुमारी छोटे बच्चे की बीमारी को लेकर आयेदिन तनावग्रस्त रहती थी। रविवार सोमवार की रात्रि में कच्चे मकान में लटककर आत्महत्या कर लिया । उस समय मृतका का पति बारात से रात्रि में वापस आकर बगल के गांव में नौटंकी देखने गया था। आत्महत्या की सूचना मिलने पर पति और गांव के लोग वापस आकर पुलिस को सूचना दिया । घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies