प्रतापगढ़ में आर्टीका कार ने थाने के गेट के सामने बाइक को मारी टक्कर, सिपाही कुचलकर हुआ फरार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रतापगढ़ में आर्टीका कार ने थाने के गेट के सामने बाइक को मारी टक्कर, सिपाही कुचलकर हुआ फरार

 


उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कोहड़ौर थाने के सामने एक आर्टीका कार ने सिपाही रामानुज यादव को कुचल दिया। थाने के गेट से बाइक से निकल रहे सिपाही रामानुज यादव को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मारी और फिर उसे कुचल दिया। जानकारी के अनुसार, सिपाही रामानुज यादव कोहड़ौर थाने के गेट से बाइक से निकल रहा था। इसी दौरान आर्टीका कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कुचलने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सिपाही को रौंदने के बाद भाग रहे कार चालक ने मकूनपुर बाजार से महुली नहर की तरफ अचानक गाड़ी को मोड़ दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies