अयोध्या में राम जन्म भूमि के पास हुआ धमाका निर्माणाधीन मकान में फटा सुतली बम, चपेट में आने से मजदूर हुए घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अयोध्या में राम जन्म भूमि के पास हुआ धमाका निर्माणाधीन मकान में फटा सुतली बम, चपेट में आने से मजदूर हुए घायल



मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या 

राम जन्मभूमि क्षेत्र में रविवार दोपहर धमाका हो गया। जिससे एक मजदूर घायल हो गया। मजदूर के हाथ में चोट लगी है। घायल मजदूर को दर्शन नगर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सुतली बम फटने से धमाका हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। हादसा राम जन्मभूमि से करीब 800 मीटर दूरी पर हुआ है। सुनील कुमार मोदनवाल की अयोध्या के श्रृंगार हॉट में दुकान हैं। वह पहली मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। राम पथ मार्ग चौड़ीकरण के चलते प्रथम तल पर दुकान में निर्माण कार्य चल रहा है। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि भवन निर्माण करने वाले मिस्त्री अनिल को जीने के नीचे पॉलिथीन में 5-6 सुतली बम मिले। अनिल एक बम में आग लगाने लगा तभी सारे बम एक साथ फट गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि निर्माण स्थल के पत्थर भी उखड़ गए। इस दौरान अनिल के हाथ में गंभीर चोट लग गई। आसपास के लोग घायल अनिल को श्री राम हॉस्पिटल में ले गए। डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि धमाके के बाद घटनास्थल पर भारी मात्रा में पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। जांच पड़ताल के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies