प्रयागराज: धूमनगंज के साकेत नगर में रहने वाले पूर्व सैनिक के 17 वर्षीय बेटे शैल सनी सिंह ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों की ओर से पिटाई किए जाने व जेल भेजने की पुलिस की धमकी से खौफजदा होकर उसने यह कदम उठाया। उधर धूमनगंज पुलिस आरोपों की जानकारी से ही इंकार करती रही। संतोष कुमार सिंह सेना से रिटायर हैं और वर्तमान में अतर्रा में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका परिवार धूमनगंज के साकेत नगर में किराये के कमरे में रहता है। घर में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं जिनमें शैल सनी छोटा था। उसने संस्कार इंटरनेशनल स्कूल से इसी महीने 12वीं पास की थी।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे के करीब वह बिना किसी को कुछ बताए स्कॉर्पियो लेकर घर से निकला। कुछ दूर जाने पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और मोहल्ले में ही स्थित एक घर के गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। मां गुड़िया सिंह का आरोप है कि इसके बाद घर के मालिक ने उसके बेटे को कुछ अन्य लोगों संग मिलकर जमकर पीटा। यही नहीं पुलिस भी बुला ली।
.jpg)