सीएम योगी बोले, लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जुड़ा, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के भाव को बढ़ाए
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सीएम योगी बोले, लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जुड़ा, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के भाव को बढ़ाए

 


लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए संसद भवन के उद्घाटन की पूरे देशवासियों को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नई संसद नए भारत' की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'नए भारत' की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक, वैभवशाली, गौरवशाली व प्रेरणादायी नए संसद भवन को आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया है। सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई!


एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पवित्र 'सेंगोल' भारत के न्याय, निष्पक्षता, संप्रभुता और सामर्थ्य का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज नए संसद भवन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पावन 'सेंगोल' की स्थापना भारत की सांस्कृतिक धरोहरों तथा उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सभी देशवासियों के आदर और विश्वास की समेकित अभिव्यक्ति है।

आजादी के अमृत काल में, भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ता यह राष्ट्रीय कार्य 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के भाव को और अधिक संवर्धित करेगा। जय हिंद!




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies