संगम में स्नान कर रहे दो युवक डूबे, गोताखोर खोजबीन में जुटे, पांच दिन में छह लोग पानी में समाए
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

संगम में स्नान कर रहे दो युवक डूबे, गोताखोर खोजबीन में जुटे, पांच दिन में छह लोग पानी में समाए

 


प्रयागराजस्नान करते समय संगम में दो युवक डूब गए। हादसा सोमवार को सुबह करीब 10 बजे हुआ। साथ में स्नान कर रहे लोगों के शोरगुल मचाने के बाद जल पुलिस और गोताखोर के जवान खोजबीन में जुट गए हैं। बताया जाता है कि सतना मध्य प्रदेश के निवासी बबलू (23) और आदित्य (28) प्रयागराज आए थे और सुबह स्नान करने के लिए संगम पहुंच गए थे। संगम के अलावा संगम के उस पर अरैल घाट पर भी खोजबीन की जा रही है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मध्य प्रदेश के दो युवक प्रयागराज आए थे और सोमवार को स्नान के लिए संगम पहुंच गए थे। वह किले के पास स्थित वीआईपी घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गहराई में जाने पर डूबने लगे। साथ में स्नान कर रहे लोगों के शोरगुल मचाने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। संगम तट पर तैनात जल पुलिस भी पहुंच गई और खोजबीन में जुट गई है। घटना के बाद घाट पर काफी भीड़ जमा हो गई है। 

एक सप्ताह में छह लोग डूबे
 
प्रयागराज में पांच दिन के भीतर छह युवकों के गंगा में डूबने की घटना हो चुकी है। बृहस्पतिवार को एमएनएनआई से बीटेक करने वाले दो छात्र दीपेंद्र सिंह निवासी अलवर राजस्थान  और विकास मौर्य भिखारीपुर मऊ कोटेश्वर महादेव मंदिर शिवकुटी में गंगा स्नान करते समय डूब गए थे, जिनका शव दो दिन बाद बरामद हुआ था। शनिवार को फाफामऊ के पास गंगा में शांतिपुरम फाफामऊ के रहने वाले छात्र चाहत द्विवेदी और कृष्णा मिश्रा डूब गए थे।
 
दूसरे दिन इनका शव कर्जन ब्रिज के नीचे पानी में उतराया मिला था। घटना को दो दिन भी नहीं बीते कि संगम में फिर दो छात्रों के डूबने की सूचना मिल रही है। गर्मी बढ़ने के कारण बड़ी संख्या में लोग गंगा और संगम स्नान के लिए जा रहे हैं। घाटों की स्थिति का अंदाज न होने के कारण वह गहराई में चले जा रहे हैं। कई घाटों पर तो पुलिस की ओर से खतरे के निशान से संबंधित संकेतक नहीं लगाए गए हैं न ही कोई बैरिकेडिंग की गई है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies