दर्दनाक : धार्मिक आयोजन में डांस करते समय जनरेटर में फंसे किशोरी के बाल, करीब 800 लगे टांके, हालत नाजुक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दर्दनाक : धार्मिक आयोजन में डांस करते समय जनरेटर में फंसे किशोरी के बाल, करीब 800 लगे टांके, हालत नाजुक

 


प्रयागराजसैदाबाद में धार्मिक आयोजन में नृत्य करते समय एक किशोरी के बाल जनरेटर में फंस गए। इससे किशोरी के सिर की चमड़ी उधड़ गई। गंभीर हालत में उसे एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। यहां पर दो डॉक्टरों ने तीन घंटे तक आपरेशन किया। किशोरी के सिर में करीब आठ सौ टांके लगाए गए हैं। घटना के बारे में जो भी सुना वह स्तब्ध रह गया। निशान चढ़ाने के कार्यक्रम में गांव की महिलाएं समूह में नृत्य कर रही थीं। यहीं पर एक जनरेटर भी चल रहा था। झूमते नाचते समय एक किशोरी के खुले बाल जनरेटर में फंस गए। इससे उसके सिर की पूरी चमड़ी ही उधड़ गई। उसका पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया। देख आयोजन में हड़कंप मच गया और खुशी का माहौल गमगीन हो गया। आनन फानन में किशोरी को हनुमानगंज स्तित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां पर दो डॉक्टरों ने तीन घंटे की मशक्कत कर उसके सिर में करीब 800 टांके लगाए हैं। किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉ. एसएन यादव ने बताया कि दो चिकित्सकों की टीम ने बच्ची के सिर का आपरेशन कर टांका लगाया है। उसके सिर की पूरी चमड़ी बाल समेत उधड़ गई थी। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies