नपं बृजमनगंज प्रथम अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित 16 सभासदों ने ली गोपनीयता की शपथ
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

नपं बृजमनगंज प्रथम अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित 16 सभासदों ने ली गोपनीयता की शपथ


महराजगंज/बृजमनगंज।नवनिर्वाचित नगर पंचायत बृजमनगंज मे प्रथम अध्यक्ष के रूप में भाजपा प्रत्याशी राकेश जायसवाल ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान फरेंदा एसडीएम मदन मोहन वर्मा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद 16 निर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण कराया गया।शपथग्रहण कार्यक्रम नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय के अंदर पांडाल मे किया गया।पूरा पांडाल खचाखच भरा हुआ था।कार्यक्रम के संचालन सहकारी समिति के अध्यक्ष योगेंद्र यादव द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने नगर पंचायत की सम्मानित जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राजनीति में विश्राम की कोई जगह नहीं है मैं जब तीन बार विधायक रहा तब भी मैं आपके बीच मौजूद रहा आज नहीं हू तब भी आपके बीच मौजूद हूं और आगे भी हमेशा आपके बीच मौजूद रहूंगा।नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत की जनता मैं ऋणी रहुंगा ।नगर पंचायत बृजमनगंज मे विकास का कार्य हमारे तथा हमारे सभासदों द्वारा पांच साल निरंतर जारी रहेगा। 


शपथ ग्रहण के बाद लोगों ने नए अध्यक्ष और सभासदों को बधाई देते हुए बुके भेंट की माला पहनाकर स्वागत किया तथा फोटो खिचवाये।इस दौरान प्रमुख रूप से ईओ अवध प्रकाश सिंह, वर्तमान ईओ सुरभि मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, मंडल अध्यक्ष चंदू सिंह, साभसद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, रवि यादव,झीनक चौधरी,काजू कनौजिया सभासद जेपीगौड,दिलीप गुप्ता ,सुशीला सिंह,चंद्रशेखर यादव, सुरेंद्र जायसवाल, गायत्री देवी, भाजपा अरविंद मिश्रा,योगेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुसुम प्रजापति,आशीष जायसवाल, राजू जायसवाल एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies