तेजस्वनी शुक्ला व दिव्या का चयन उत्तर प्रदेश की सबजूनियर वॉलीबाल टीम में.
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

तेजस्वनी शुक्ला व दिव्या का चयन उत्तर प्रदेश की सबजूनियर वॉलीबाल टीम में.


होगुली,कलकत्ता में 27 मई से 1 जून 2023 तक आयोजित 45वीं सबजूनियर (बालक/बालिका)राष्ट्रीय वॉलीबाल चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग।◆ 

      

मेजा: जनपद की दो बालिका वॉलीबाल खिलाड़ी तेजस्वनी शुक्ला और दिव्या राष्ट्रीय वॉलीबाल चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए),प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने बताया कि शहर के दारागंज मोहल्ले के निवासी संतोष शुक्ला की पुत्री तेजस्वनी शुक्ला तथा शहर के ही अल्लापुर निवासी सत्य नारायण की पुत्री दिव्या का चयन (अंडर-16) उत्तर प्रदेश राज्य की सबजूनियर बालिका वॉलीबाल टीम में हुआ है। दोंनो बालिका खिलाड़ी प्रयागराज के जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। श्री शुक्ल ने बताया कि भारतीय वॉलीबाल महासंघ द्वारा 27 मई से 1 जून 2023 तक आयोजित 45 वीं सबजूनियर (बालक/बालिका) राष्ट्रीय वॉलीबाल चैम्पियनशिप जो कि इस वर्ष कोलकाता,पश्चिम बंगाल में संपन्न हो रही है,उसमें प्रयागराज जनपद की दोंनो बालिका खिलाड़ी उत्तर प्रदेश राज्य की वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उपरोक्त दोंनो खिलाड़ियों के चयन पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी व जिला वॉलीबाल संघ के चेयरमैन जॉर्डन.एच.नाथ, अध्यक्ष प्रभात कुमार राय, बी.एच.जैदी, के.बी.एल.श्रीवास्तव, सी.पी.मिश्रा, योगेश यादव, प्रमोद राय, विजया सिंह, नीरज श्रीवास्तव, अल्ताफ अली, फूलचंद गुप्ता, सतेंद्र पांडेय, के.पी.सिंह, रामाश्रय राय, प्रभाकर चौबे, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रयागराज संदीप गुप्ता, आई.बी.सिन्हा, पंकज शुक्ला, निहारिका यादव, जावेद अख्तर, सुरेंद्र सिंह, राजेश वर्मा, दुर्गेश सिंह, मुकेश शुक्ला, धनन्जय राय, बर्फी लाल यादव, आर.पी.राय, उमा दुबे, अभिषेक सिंह, राजित राम शुक्ला व नृपजीत सिंह सचान आदि लोगों ने बधाइयां दी है।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies