उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि 01 जून 2023 से 15 जून 2023 तक यू0आर0सी0 पोर्टल पर पंजीयन का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाये। इस कार्य हेतु जनपद का लक्ष्य 25000 निर्धारित किया गया है। इस अभियान का औपचारिक शुभारम्भ मंत्री एम0एस0एम0ई0 (उ0 प्र0) द्वारा 01 जून 2023 को किया जायेगा। उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद के विभिन्न विभागों यथा जी0एस0टी0, प्रदूषण, मंडी परिषद, खाद्य प्रसंस्करण, कारखाना अधिनियम, समस्त औद्योगिक संगठन/उद्यमियों को अवगत कराया है कि वे स्वयं अपनी इकाई को यू0आर0सी0 पोर्टल पर पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। यह पंजीयन किसी भी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से कराया जा सकता है। यू0आर0सी0 प्राप्त उद्यमी को दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत सूक्ष्म इकाईकर्ता को रूपये 5.00 लाख तक की बीमा सहायता दिये जाने की व्यवस्था है तथा टेण्डरों में ई0एम0डी0, अनुभव तथा टर्न ओवर में छूट प्राप्त होगी साथ ही उद्यमी द्वारा सप्लाई के भुगतान लम्बित रहने पर फैसिलिटेशन काउंसिल द्वारा 18 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान कराने की व्यवस्था है। सभी लाभार्थीपरक योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, अनुसूचित जाति जनजाति सब ट्राइबल प्लान योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना आदि में यू0आर0सी0 पार्टल पर पंजीकृत लाभार्थी को वरीयता दी जायेगी। इस प्रकार ऐसे सभी उद्यमी जो अन्य विभागों में पंजीकृत हैं या पहले से उद्योग विभाग में उद्योग आधार अथवा मेमोरण्डम भाग-2 में पंजीकृत हैं वे सभी पुनः यू0आर0सी0 पोर्टल पर अपना पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। पंजीकरण हेतु पोर्टल का लिंक निम्नलिखित है-
https://udyamregistration.gov.in/Government-India/Ministry-MSME-registration.htm
अधिक जनाकारी हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, 05 नया कटरा, प्रयागराज से सम्पर्क करें।
उपायुक्त उद्योग
जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र
प्रयागराज