मंडल आयुक्त ने कौंधियारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए वहाँ की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकांश डॉक्टर एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, कारण पूछे जाने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जा सका। ब्लॉक कम्युनिटी प्रोग्राम मैनेजर (बीसीपीएम) अजय कुमार की बिना टूर रजिस्टर पर एंट्री की अनुपस्थिति पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश।
फार्मेसिस्ट जयसिंह की 3 दिन से बिना कारण अनुपस्थिति पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
इमरजेंसी रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी के संबंध में पूछे जाने पर ज्ञात हुआ कि इमरजेंसी रजिस्टर ही नहीं बनाया गया था।
टी0बी0 मरीजों हेतु बनाई गई डॉट्स प्रयोगशाला एवं वैक्सीन कक्ष का भी निरीक्षण किया गया जिसके दौरान वैक्सीन रखने के टेंपरेचर के संबंध में पूंछे जाने पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिल सका।
टेलीमेडिसिन कक्ष भी बंद पाया गया तथा उसके बारे में जानकारी लेने पर वह कब खुलता है एवं बंद होता है उसके बारे में भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी।
औषधि भंडार कक्ष का भी निरीक्षण किया गया एवं रेंडम दवाइयों का लॉग बुक में की गई एंट्री से मिलान करने पर अनियमितताएं पाई गई। फार्मासिस्ट के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति अत्यंत खराब पाए जाने पर अधीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश।
