मेजा रोड प्रयागराज (अतुल तिवारी): मेजा कोतवाली पुलिस को आज अच्छी सफलता हाथ लगी उसने अपराधियो की तलाश के दौरान मादक पदार्थ गाँजा के साथ एक शातिर युवक को दबोचा।पुलिस के मुताबिक उसके विरुद्ध आगे की कानूनी विधिक कार्यवाही को किया गया।उक्त कार्यवाही- पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डीसीपी यमुनानगर संतोष कुमार मीणा व एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र के पर्वेक्षण में
प्रभारी निरीक्षक मेजा ज्ञानेश्वर मिश्र के नेतृत्व में कानून ब्यबस्था दृस्टिगत उनकी पुलिस द्वारा अपराधियो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही वही आज थाना जेवनिया चौकी पुलिस टीम क्षेत्र में सुरक्षा एवं अपराधियो की तलाश में लगी हुई थी तभी मुखबिर से चौकी क्षेत्रान्तर्गत मदरा घाट पीपा पुल के पास अवैध गाँजा के साथ एक शातिर युवक की होने की खास सूचना हुई बिना समय लिए जेवनिया चौकी इंचार्ज अपने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और घेराबन्दी के गाँजा के साथ युवक को दबोच लिया पूछताछ में युवक की पहचान इन्दल सिंह पुत्र उदयचन्द्र सिंह उर्फ मेघई सिंह निवासी ग्राम परवा थाना मेजा जनपद प्रयागराज के रूप में हुई। वही पुलिस तलासी में उसके कब्जे से पुलिस को 03 किलो 70 ग्राम अवैध गांजा मिले जिसके बाद पुलिस ने गाँजा समेत आरोपी को गिरफ्त लेकर थाना मेजा ले आयी जहा उक्त बरामदगी के आधार पर थाना मेजा में मु0अ0सं0125/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मुकदमा पंजीकृत कर आगे की नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही को पूरा किया।गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी जेवनिया प्रदीप अस्थाना उप निरीक्षक दिनेश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल पुनीत शुक्ला, व इसरार अहमद आदि शामिल रहे।
.jpg)