पीएनबी बैंक ने अयोध्या में कराया राज्य स्तरीय विराट दंगल का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पीएनबी बैंक ने अयोध्या में कराया राज्य स्तरीय विराट दंगल का आयोजन

मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्धा
रामनगरी अयोध्या में आज श्रीराम जन्म महोत्सव के अवसर पर राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के तत्वाधान में राम नवमी के उपलक्ष्य में पंजाब नेशनल बैंक ने राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आज दंगल का आयोजन कराया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल प्रमुख के एल बैरवा ने पहलवानो का हाथ मिलवा कर किया। वहा पर खेलकूद में विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। आयोजन में विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग लिया। इस दौरान विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मंडल प्रमुख के एल बैरवा ने बताया कि आज हमारे बैंक पीएनबी के द्वारा अयोध्या नगरी में दंगल का आयोजन कराया गया और विजेता टीम को बैंक के द्वारा उपहार देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंडल प्रमुख के एल बैरवा, उपमंडल प्रमुख अविनाश श्रीवास्तव, अशोक पांडे, अमित पांडे ,अन्नू यादव व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गोपाल जी, शिवम मिश्रा व अनिल पांडे भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies