विधायक ने विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

विधायक ने विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
नगर पंचायत कार्यालय बीकापुर परिसर में शनिवार शाम लोकार्पण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान द्वारा नगर पंचायत के कई वार्ड में 7 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। लोकार्पण की गई परियोजनाओं में वार्ड संख्या 11 तेंदुआ माफी चतुर्थ में अंत्येष्टि स्थल योजना का विकास कार्य सहित अन्य परियोजनाएं शामिल है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ अमित सिंह चौहान द्वारा आयुष्मान गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, मिशन शक्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला योजना सहित भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे राना ने किया। तथा संचालन अनिल उपाध्याय द्वारा किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा, पूर्व सभासद संतोष कुमारी पांडेय, अखिलेश तिवारी, मनोज शर्मा, राम तेज, राजन पांडेय, भाजपा नेता एसपी श्रीवास्तव, राहुल शर्मा सन्यासी, प्रेम नाथ तिवारी, गुड्डू राना, गोमती तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप पांडेय, राहुल दुबे, इंद्रसेन सिंह, गौरव पांडे, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और नगर पंचायत कर्मी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies