शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों शिवसैनिको ने राहुल गांधी की शव यात्रा निकालकर शव का पुतला दहन किया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों शिवसैनिको ने राहुल गांधी की शव यात्रा निकालकर शव का पुतला दहन किया


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
 शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी के नेतृत्व में अयोध्या जनपद के शिव सेना कार्यकर्ताओं के द्वारा नवीन मंडी गेट से राहुल गांधी की शव यात्रा निकाला और नाका चुंगी स्थित अग्रसेन चौक पर राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए। राहुल गांधी के शव का पुतला जलाकर विरोध जाहिर किया।वही शिवसेना के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी ने बताया कि शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार संपूर्ण पूरे देश में यह आदेश हुआ है कि की राहुल गांधी का पुतला फूकना है उसी कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में पुतला दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है। 
वही कहा कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर के ऊपर अभद्र टिप्पणी की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है उसी के विरोध में हम लोग ने अयोध्या जंतर में राहुल गांधी की शव यात्रा नवीन मंडी गेट से नाका चुंगी के अग्रसेन चौराहे तक निकाला और शव का पुतला दहन किया। कहा कि राहुल गांधी को अभी भी जाग जाना चाहिए और अगर जागने का काम नहीं किया तो और भी बड़ा आंदोलन करने का काम शिवसेना पार्टी करेगी। इस अवसर पर शिव सेना के जिला अध्यक्ष सुमित दुबे मयंक मिश्रा अनुरोध देव त्रिपाठी अनुराग पांडे ऋषभ पांडे मुकेश पांडे अभिषेक विकास सिंह संदीप यादव जनार्दन मिश्रा दुर्गा सिंह रिंकू वर्मा रामदेव पांडे निखिल सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies