मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे हजारों भक्त, मंगला आरती के बाद माता की झलक को बेताब दिखे श्रद्धालु
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे हजारों भक्त, मंगला आरती के बाद माता की झलक को बेताब दिखे श्रद्धालु

विंध्याचल मिर्जापुर: चैत्र नवरात्र के पंचमी तिथि पर रविवार होने के कारण मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन को हजारों भक्त पहुंचे। भोर से ही लम्बी कतार लग गई। मंदिर से लेकर गंगा घाट तक दर्शनार्थियों का रेला लगा रहा। मंदिर क्षेत्र में मां विंध्यवासिनी के जयकारे गूंजते रहे। गंगा स्नान करने के उपरांत विंध्य धाम की गलियों में सजी दुकानों पर माला फूल प्रसाद लेकर कतार में खड़े हुए भक्त मां की एक झलक पाकर धन्य हो गए। चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि पर मां विंध्यवासिनी माता दरबार में जनसैलाब उमड़ा। सुबह 11 बजे तक डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। वहीं झांकी दर्शन के लिए कोतवाली तक भक्तों की कतार लगी है। द्वितीय द्वार से दर्शन पूजन करने के लिए राम जानकी मंदिर तक भक्तों की कतार लगी है। मां विंध्यवासिनी के प्रथम प्रवेश द्वार की लाइन बंगाली तिराहे तक है। सड़कों पर कतार में लगे भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गए हैं।कतार में खड़े श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन की ओर से पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। पुरानी वीआईपी नई वीआईपी जयपुरिया गली सहित कई अन्य गलियों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। दर्शन पूजन करने के उपरांत बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिकोण परिक्रमा पथ पर नंगे पांव चलते दिखे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies