नवनियुक्त सपा जिला अध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

नवनियुक्त सपा जिला अध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत


मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अयोध्या पारसनाथ यादव के अयोध्या/फैज़ाबाद प्रथम आगमन पर जनपद के अयोध्या कचहरी गेट पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष एडवोकेट अखिलेश पाण्डेय "अखिल" नें सभा के पदाधिकारियों एवं सैकड़ो अधिवक्ता साथियों के साथ रामनामी ओढ़ा कर एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। एडवोकेट अखिल पाण्डेय के साथ स्वागत करने वालों में एडवोकेट प्रदीप चौबे, एडवोकेट राजीव पाण्डेय पवन, एडवोकेट दिलीप यादव, एडवोकेट राजेश तिवारी, एडवोकेट दीपक जायसवाल, एडवोकेट कुलदीप यादव, एडवोकेट शिवदयाल, एडवोकेट मोहम्मद ज़फर, एडवोकेट तेजेन्द्र यादव, एडवोकेट रितेश तिवारी, एडवोकेट रामकरन यादव, एडवोकेट घनश्याम मौर्य, एडवोकेट राजीव यादव, एडवोकेट मनोज तिवारी, एडवोकेट देवेश यादव, एडवोकेट अखण्ड यादव एडवोकेट आदि सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे। एडवोकेट अखिल पाण्डेय नें राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव छात्रसंघ से आकर राजनीति में सदैव सक्रिय रहने वाले हैं जिन्हें संगठन का बड़ा अनुभव है, ऐसे तेज तर्रार जिलाध्यक्ष को पाकर समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जोश से भर गया है और आगामी नगर निकाय चुनाव में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी अयोध्या जनपद में निश्चित ही बहुत बड़े और अच्छे परिणाम प्राप्त करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies