श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया चिकित्सा शिविर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया चिकित्सा शिविर

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की प्रेरणा से श्रीरामजन्म महोत्सव में आरोग्य भारती व सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या  द्वारा संचालित आरोग्य चेतना शिविर  गले व नेत्र जांच एवं खिलाड़ियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा शिविर के माध्यम से चिकित्सकों ने सेवा कार्य किया।महोत्सव आयोजन अध्यक्ष महंत गिरीशपति त्रिपाठी, इ रवि तिवारी के सहयोग से  शिविर का शुभारंभ कराया।
आयुर्वेद चिकित्सक डॉ पंकज श्रीवास्तव व वैद्य आनन्द उपाध्याय, होम्योपैथ चिकित्सक डॉ कल्पना कुशवाह डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठीकी देखरेख में चल रहे खेलकूद आयोजन में खिलाड़ियों की आकस्मिक व प्राथमिक चिकित्सा हेतु शिविर का विस्तार स्थल पर किया गया।
आरोग्य भारती के सह प्रांत मंत्री डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा शिविर में महत्वपूर्ण बात यह रही कि- इसमें समाज के हर वर्ग ने लाभ उठा रहे है।।संघ के विचार सभी को साथ लेकर चलना एवं सभी के लिए एक सामान दृष्टि रखने वाली बात यहाँ पर भी चरितार्थ होती दिखी. शिविर में मजदूर वर्ग से लेकर आर्थिक रूप से संपन्न लोगों ने भी बिमारियो से संबंधित परीक्षण और परामर्श ले रहे है
डॉ कल्पना कुशवाह ने कहासंघ के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि सामाजिक दायित्वों को निभाने में संगठन बिना किसी भेदभाव के अपनी गतिविधियां चलाता है। जो की सुखद है.
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विचार रखने वाले संगठन सेवा कार्यों में हमेशा ही अग्रिम पंक्ति में खड़ा होकर सबकी जरुरत को पूर्ण करने में सहयोग देता है।लोगों को अपने प्रबोधन में समग्र स्वास्थ्य रक्षा में उपचार से बेहतर बचाव पक्ष पर जानकारी देते हुए बताया अनियमित जीवनशैली से रोगों के होने जाने पर उपचार से बेहतर थोड़ी सी जागरूकता से स्वस्थजीवनशैली को अपनाकर अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रख रोगों से बच सकते हैं।आज कल  हृदयाघात से होने वाली मौतों की सूचनाएं कम उम्र में भी मिलने लगी हैं हमें स्वयं भी इनके उत्प्रेरक आदि कारणों पर विचार करना चाहिए। जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी ने कहा कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पयर्टकों को विश्व मानकों के अनुसार सुविधाएं प्रदान करने के लिए संगठन कटिबद्ध है। इस अवसर पर डॉ आनंद उपाध्याय डॉ पंकज श्रीवास्तव बृज मोहन तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies