उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत।


लखनऊ: 30 मार्च, 2023

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के जैतीपुर-अजनैन रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
 उ0प्र0 के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के जैतीपुर-अजनैन रेलवे स्टेशन के मध्य कि.मी. 38/5-7 (रेलवे मार्ग डी-स्पेशल) पर स्थित रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष में इस परियोजना हेतु रू0 5 करोड़ 73 लाख 91 हज़ार की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गयी है। आर0ओ0बी0 का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा।
     लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से लोगों को आवागमन में समस्या नहीं होगी और सफर आसान हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies