नैनी,प्रयागराज: सत्रह वर्ष पुराने उमेश पाल अपहरण केस में मंगलवार को कुछ ही देर में फैसला आएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ सहित 10 आरोपियों को एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में कुल 11 आरोपी थे। एक आरोपी की मौत हो चुकी है। नैनी जेल से अतीक अशरफ सहित सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दिनेशचंद्र शुक्ल की अदालत में पेश किया जाएगा। नैनी जेल से लेकर कचहरी तक पूरे रूट पर सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। कचहरी समेत आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। कुछ ही देर में फैसला आने की उम्मीद है।