शहर को 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसों की सौगात
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

शहर को 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसों की सौगात

मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
======= नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार से 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। यह बसें अयोध्या धाम डिपो पर पहुंच चुकी हैं। यहां पर अभी इनके चार्जिंग के लिए अस्थाई प्वॉइंट बनाए गए हैं। वहीं अयोध्या डिपो को प्राप्त आठ नई साधारण बसों का संचालन आज सोमवार से प्रारंभ होगा। नगर विधायक इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।अयोध्या शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए ऑटो समेत अन्य डीजल सवारी वाहनों को बाहर किया जा रहा है। सुगम यातायात के लिए 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का रविवार को नगर विकास विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र पैंसिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, वागीश शुक्ला व परिहवन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इन बसों का संचालन मंगलवार से शुरू होगा।
       परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल रंजन ने बताया कि यह बसें अयोध्या धाम बस स्टेशन से छह रूट पर चलेंगी। पहला रूट इस्माइलपुर तक, दूसरा कटरा भूपचंद तक, तीसरा फिरोजपुर, चौथा राजेपुर तक, पांचवां मैनुद्दीनपुर व छठवां रूट सरियावां तक होगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या डिपो को जो आठ नई बसें प्राप्त हुई हैं। वो प्रदेश के विभिन्न रूट पर चलेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies