पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

कौशांबी: नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात नसरुल्लापुर नहर रोड के समीप मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरा पकड़ा गया। बदमाश गोंडा से आकर कौशाम्बी में वारदात को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ चार जिलों में लूट, राहजनी, चोरी, टप्पेबाजी और छिनैती आदि के 17 मामले दर्ज हैं। पकड़े बदमाशों का पुलिस आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार की रात करीब ढाई बजे नगर कोतवाल संतोष शर्मा गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस को एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई पड़े। पुलिस ने रुकने के लिए उन्हें इशारा किया। जिस पर बाइक सवार ने गाड़ी नसरुल्लापुर नहर रोड की तरफ मोड़ दी। पुलिस ने बाइक सवार युवकों की लोकेशन वायरलेस से बता कर आसपास के थानों से मदद मांगी। चौकी प्रभारी दीवर कोतारी, थाना करारी एवं एसओजी प्रभारी ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख युवकों ने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह जख्मी होकर गिर पड़ा। जबकि, दूसरा झाड़ियों में छिपकर पुलिस के जाने का इंतजार कर रहा था। पुलिस टीम ने कांबिंग कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 27,400 रुपये, दो तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया। घायल बदमाश श्याम बाबू (30) निवासी दुल्हापुर, थाना धानेपुर, जनपद गोंडा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गिरफ्त में आए दूसरे बदमाश की पहचान राम बख्श (50) निवासी दुल्हापुर, थाना धानेपुर, जनपद गोंडा के रूप में की गई।
श्याम बाबू के खिलाफ बलरामपुर, गोंडा और प्रयागराज में लूट, चोरी, राहजनी आदि के 17 मामले दर्ज हैं। जबकि राम बख्श के खिलाफ फिलहाल अयोध्या में ही चार मामले दर्ज हैं। दोनों अपराधी बैंक व एटीएम के आसपास रेकी कर लूट और गाड़ियों के ताले तोड़कर चोरी करने के अभ्यस्त हैं। दोनों अपराधियों ने 6 फरवरी को मंझनपुर और करारी थाने में बैंक से रुपये निकालकर जाने वाले 2 व्यक्तियों की रेकी कर बाइक की डिक्की तोड़कर पैसा निकालने का जुर्म कुबूल किया है। दोनों एक बार फिर रेकी कर अपराध करने के उद्देश्य से जिले में आए थे। पुलिस मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों ने करारी और मंझनपुर में 6 फरवरी को दो लोगों के वाहनों की डिक्की तोड़कर रुपये चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies