करछना में बाइक सवार युवकों पर चढ़ा ट्रक : ग्राम प्रधान के भतीजे की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

करछना में बाइक सवार युवकों पर चढ़ा ट्रक : ग्राम प्रधान के भतीजे की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

करछना,प्रयागराज:  प्रयागराज के करछना में घूरपुर थाना अंतर्गत सारंगापुर गांव के सामने रीवा राजमार्ग पर रविवार की देर रात हादसा हो गया। ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम प्रधान के भतीजे की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक एक बारात से होने के बाद बाइक से कौशांबी अपने घर वापस लौट रहे थे। बारात में गया था युवक रविवार को घूरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में कौशांबी से एक बारात आई थी। जिसमें शामिल होने के लिए कौशांबी जनपद के पिपरी थानांतर्गत फतेहपुर, सहावपुर गांव के प्रधान गणेश पाल का भतीजा नीरज पाल (22) पुत्र स्व. महेश पाल अपने रिश्तेदार सोनू कुमार पुत्र बैजनाथ पाल निवासी असरावल कला धूमनगंज प्रयागराज के साथ बाइक से आया था। द्वार पूजा और खाना खाने के बाद रात में करीब 11:30 बजे दोनों युवक बाइक से कौशांबी अपने घर की ओर जा रहे थे। बीए में पढ़ता था युवक घूरपुर थाना क्षेत्र के सारंगापुर गांव के सामने रीवा राजमार्ग पर तेज रफ्तार एक ट्रक वाले ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गिर गए। इससे नीरज पाल ट्रक के पहिए के नीचे आकर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनू पाल गंभीर रूप से घायल है। उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घूरपुर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नीरज बीए का छात्र था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies