मिर्जापुर राजमार्ग पर दिघिया में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर,युवक की मौके पर ही मौत..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मिर्जापुर राजमार्ग पर दिघिया में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर,युवक की मौके पर ही मौत..


प्रयागराज में मिर्जापुर राजमार्ग पर दिघिया पुलिस चौकी के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीजा बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के गंगावत (रमई पट्टी) निवासी सूरज माली 26 पुत्र बाल कुमार रविवार रात पल्सर बाइक से अपने जीजा बारा के लोहगरा निवासी जुगराज पुत्र नत्थू लाल माली को छोड़ने जा रहा था। इस दौरान प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर दिघिया पुलिस चौकी के समीप अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दिया और फरार हो गया। वहीं हादसे में साला सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीजा जुगराज बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर निरीक्षक सुभाष सिंह यादव, चौकी प्रभारी आशीष सिंह दलबल समेत घटनास्थल पहुंचें। पुलिस ने घायल जीजा को इलाज हेतु अस्पताल में दाखिल कराया। लेकिन हालात बेहद नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया। पुलिस ने स्वजनों को घटना की जानकारी दी है। बाइक पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है।इंस्पेक्टर मांडा सुभाष सिंह यादव ने बताया कि स्वजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies