आभूषण की ठगी करने वाली तीन महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ा,पुलिस के हवाले किया..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आभूषण की ठगी करने वाली तीन महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ा,पुलिस के हवाले किया..


मिर्जापुर: अष्टभुजा चौकी के गेरुआ तालाब के पास चाय की दुकान चलाने वाली एक महिला को सम्मोहन कर उससे आभूषण की ठगी की गई। गांव वालों ने ठगी करने वाली तीन महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। गेरुआ तालाब के पास गुड्डी पत्नी परशुराम की चाय की दुकान है। गुड्डी ने बताया कि उनके पास तीन महिलाओं ने पहुंचकर उनसे दान मांगा। इस पर उन्होंने महिलाओं को 10 रुपये दे दिया। इसके बाद तीन महिलाओं ने उनके सिर पर हाथ रखकर कहा कि तुम्हारे घर में समस्या है। जिसको दूर करने के लिए जो भी आभूषण रखी हो उसे आटा में छिपाकर ले आओ, कोई टोकने न पाए। इस पर वे घर में गईं और चांदी की करधनी व छागल आटे में छिपाकर ले आईं। आभूषण उन्होंने महिलाओं को दे दिया।
इसके बाद तीनों महिलाों ने उनसे कहा कि पीछे मुड़कर मत देखना। फिर तीनों महिलाएं चली गईं। कुछ देर बाद जब उन्होंने पीछे देखा तो तीनों महिलाएं वहां नहीं थीं। इसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। गांव वालों ने आगे बढ़कर उन महिलाओं को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तीनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। अष्टभुजा चौकी पुलिस तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उनसे आभूषण बरामद कर लिया गया है। पकड़ी गई महिलाएं भदोही जिले के औराई क्षेत्र की हैं। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि ठगी करने वाली तीन महिलाओं को पकड़कर ग्रामीणों ने अष्टभुजा चौकी पुलिस को सौंपा है। उनसे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies